Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः जगाधरी पहुंची ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, जरूरतमंद पात्र लोगों के बने बीपीएल राशनकार्ड

हरियाणाः जगाधरी पहुंची ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, जरूरतमंद पात्र लोगों के बने बीपीएल राशनकार्ड

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती जा रही है। देश के प्रत्येक शहर और गांव की हर पंचायत में यह यात्रा जा रही है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ जगाधरी विधानसभाक्षेत्र के गांव जाटा वाला, कांसली, चिकन गांव में पहुंची।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

सभी कार्यक्रमों में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मौके पर ही जरूरतमंद पात्र लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए। बुढ़ापा पेंशन प्रमाणपत्र वितरित किए गए, स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियां वितरित की गईं।

इसके अलावा प्रगतिशील किसानों व सरकारी स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजनाओं से जो वंचित रह गए हैं। उनके द्वार पर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस गति से भारत आज आगे बढ़ रहा है, 2047 तक विकसित भारत का सपना जरूर साकार होगा।

Advertisement