शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह सभी के पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में शाहिद और अमृता के किरदार को जितना पसंद किया गया था, उनकी छोटी बहन छुटकी यानी अमृता प्रकाश के किरदार को भी उतना ही पसंद किया गया था। आज 16 साल इस चेहरे को देख आप विश्वास नहीं कर पाएंगे की यह वही छुटकी है।
पढ़ें :- असम पुलिस ने 10.8 करोड़ रुपए की ड्रग्स की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अमृता प्रकाश है अपने अभिनय करियर की शुरूआत मात्र 4 साल की उम्र में ही कर दी थी। इस दौरन वो कई ऐड में नजर आई जिसमें डाबर, ग्लूकॉन-डी, रसना, सनसिल्क।
इसके बाद अमृता ने फिल्म तुम बिन से डेब्यू किया जिसमें अमृता ने मिनी का किरदार निभाया था। बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के अलावा अमृता टीवी के कई सीरियल्स में भी नज़र आ चुकी हैं।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: जानें हेल्थ टिप्स और उपाय
अमृता ने ‘शक्ति : अस्तित्व के एहसास की’, ‘हर घर कुछ कहता है’, ‘एक रिश्ता ऐसा भी’, यह हैं मोहब्बतें’ और ‘कोई अपना सा’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उनके काम को हमेशा सरहना भी मिलती रही है।
अमृता सोशल मिडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर करीब 77 हजार से अधिक है। इनके फॉलोवर्स इनकी हर एक अपडेट पर नज़र रखते हैं।
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
हाल ही में अमृता प्रकाश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में अमृता का ये ग्लैमरस अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है।