1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदान शुरू, डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

कासगंज जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदान शुरू, डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सदर नगर पालिका बूथ संख्या 310 और कादरवाडी की एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। डीएम ने ईवीएम बदलने के निर्देश दिए। एटा लोकसभा सीट के 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद होगा।

By HO BUREAU 

Updated Date

कासगंज। डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सदर नगर पालिका बूथ संख्या 310 और कादरवाडी की एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। डीएम ने ईवीएम बदलने के निर्देश दिए। एटा लोकसभा सीट के 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद होगा।

पढ़ें :- 27 का चुनाव दूर... सियासत भरपूर ! हाथरस केस....सियासत तेज !

जिले की तीनों विधान सभाओं में 17 लाख मतदाता हैं। कासगंज-एटा लोकसभा सीट की तीन विधान सभाओं के 1917 पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो गया है‌।10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 लाख मतदाता मतदान करेंगे। मतदान प्रकिया शांतिपूर्वक सुचारु करने के लिए डीएम सुधा वर्मा व एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने पोलिंग बूथों पर पहुंच कर  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

नगर के पोलिंग बूथ संख्या 310 और कादरवाडी पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब मिली। अधिकारियों ने तत्काल दूसरी  मशीन को लगाने के आदेश दिए। यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। इसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीट शामिल है।

इन सभी लोकसभा सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसके 92 पुरुष और 8 महिला उम्मीदवार हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा, जो भी मतदाता सांय 6 बजे मतदेय स्थल पर पंक्ति में उपस्थित रहेंगे, उन सभी मतदाताओं के वोट डलवाए जाएंगे।

पढ़ें :- यूपी उपचुनावः कटेहरी सीट पर कांटे की टक्कर, रालोद और सपा के बीच कड़ा संघर्ष
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com