1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का घटा जलस्तर, 30 से अधिक टीमें दे रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का घटा जलस्तर, 30 से अधिक टीमें दे रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

UP News : चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है और अब हालात सामान्य होने लगे हैं।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है और अब हालात सामान्य होने लगे हैं, वही नदी के घटते जलस्तर के बाद अब लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव न पड़े इसको लेकर योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिसको लेकर चित्रकूट जिले में 30 से अधिक मेडिकल टीमें लगातार गांव एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करा रही हैं, साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा एवं ब्लीचिंग का छिड़काव कराने के संबंधित लोगों को डीएम के द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- CJP का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर प्रदर्शन, सौरव दास बोले - 2800 अपराधियों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

डीएम चित्रकूट पुलकित गर्ग ने लोगों से भी अपील की है की बाढ़ से संबंधित किसी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि मेडिकल टीम मौके पर समय से पहुंच सके और उपचार किया जा सके जिससे संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

डीएम व एसपी ने आपदा नियंत्रण कक्ष का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉल रजिस्टर का अवलोकन करते हुए बताया कि अब तक 54 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त आवासों का सर्वे कार्य जारी है। विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु भी संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और कार्यवाही की जा रही है।

जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ उतरने के बाद योगी सरकार की प्राथमिकता है कि उन इलाकों की सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्थाओं को बहाल कराया जाए और इसको लेकर अब चित्रकूट में इन व्यवस्थाओं को बहाल करने का सरकार के निर्देश पर काम शुरू हो गया है और आम जीवन सामान्य रूप से पटरी पर उतर सके, इसको लेकर प्रशासन के द्वारा काम किया जा रहा है।

जनपद चित्रकूट में मंदाकिनी नदी एवं वाल्मीकि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल परियोजना के 6 पंप हाउस हिनौता माफी, खैरी, रानीपुर खाकी, बरद्वारा, चनहट एवं लोहदा के परिसर में अत्यधिक जलभराव हो गया है। पंप हाउस में स्थापित मोटर एवं पैनल में पानी भर जाने के कारण संबंधित गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है।

पढ़ें :- बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले देश की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : CM योगी

जिसके क्रम में आज अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल कुमार एवं अधिशासी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), चित्रकूट अनिल कुमार द्वारा खैरी, चनहट एवं औदहा सीडब्ल्यूआर का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल कुमार द्वारा निर्देश दिए गए कि पंप हाउसों में मोटर, पैनल एवं अन्य विद्युत उपकरणों की जांच तथा आवश्यक मरम्मत तत्काल कराई जाए। साथ ही, जिस पंप हाउस पर अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है, वहां विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराते हुए पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए।

✍️Sandeep

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- PM मोदी ने इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को दी बधाई, कहा - यह बहुत बड़ी उपलब्धि

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com