नई दिल्ली। सीवेज की शिकायतों पर जलमंत्री आतिशी ने गुरुवार को अशोक विहार के जेजे कॉलोनी में जाकर निरीक्षण किया और गलियों में सीवेज का बहता पानी देख अधिकारियों को फटकार लगाई। सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी ज़िम्मेदारी के साथ अपना काम करें वर्ना कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां
बता दें कि मंत्री को लोगों से लगातार सीवेज की शिकायतें मिल रही थीं। बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा था। ऐसे में जल मंत्री ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर समस्या का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान लोगों ने जलमंत्री से कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सीवेज की समस्या है।
महीनों से सीवेज की सफ़ाई नहीं होने से गलियों में बह रहा गंदा पानी
महीनों से सीवेज की सफ़ाई नहीं हुई है, इस कारण सीवेज का पानी गलियों में बह रहा है। इस बाबत उन्होंने जल बोर्ड को इस समस्या से अवगत करवाया, बार बार शिकायतें भेजी लेकिन सीवर समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। जनता की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जलमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में लापरवाही की कोई जगह नहीं है।
कहा कि अधिकारियों को हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। अगर कोई अधिकारी लापरवाही दिखाता है तो अपने ख़िलाफ़ कड़े एक्शन के लिये तैयार रहे। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सीवेज की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
पढ़ें :- आशा कार्यकर्ताओं के लिए रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने ₹6 हजार
जलमंत्री ने कहा कि मशीनें मौजूद होने के बावजूद सीवर की सफ़ाई नहीं हो रही है और जनता परेशान है। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि सीवेज की सफ़ाई में लापरवाही क्यों की जा रही है ? जल मंत्री ने कहा कि जल बोर्ड का काम लोगों को साफ़ पानी और बेहतर सीवेज व्यवस्था मुहैया करवाना है। अगर अधिकारी जनता के प्रति अपनी ये ज़िम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं तो नौकरी छोड़ दें। केजरीवाल सरकार में जनता के प्रति ये लापरवाही बर्दाश्त नहीं की