नई दिल्ली। गांठ वो बीमारी है जो अगर शरीर में एक बार हो जाए तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई-कोई गांठ तो बिना ऑपरेशन के जाता ही नहीं है इस गांठ से कई परेशानियां भी होती हैं । दर्द भी काफी होता है। अगर यह गांठ बढ़ जाती है तो कई बीमारियों को न्योता भी दे देती है जिससे बचकर रहना आपको काफी जरूरी हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस तरीके के बदलाव आपके शरीर में कई बीमारियों का सिग्नल देते है, इसको आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पढ़ें :- Health News : भारत में वायरल फीवर का बढ़ता खतरा, जाने उपाए और कारण...
क्यों होती है शरीर में गांठ?
ऐसे अधिकतर गांठ होते हैं। जिसको देखकर यहीं लगता है कि कहीं यह कैंसर तो नहीं हालांकि यह मामला 1 प्रतिशत से भी कम देखने को मिलता है। तो वहीं ज्यादातर गोले नॉर्मल फैट के गोले होते है यानि कि यह बिनाइन होती है और इसमें दर्द महसूस नहीं किया जाता है। सबसे जरूरी बात कि यह फैलती नहीं है। इन गांठों का कारण कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, ओबेसिटी, कम शारीरिक सक्रिय होना होता है। इसे लाइपोमा भी कहा जाता है। यह लाइपोमा महिला और पुरुष दोनों को हो सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बच्चों में भी गांठ की समस्या देखने को मिलती है। अगर आपके लीवर में परेशानी है तो भी यह गांठ आपको हो सकता है।
कैसे जानें की गांठ हुआ है?
बता दें कि गांठ शरीर के कई हिस्सों पर होता है, जैसे गर्दन, कंधे, हाथ, कमर, पेट और जांघ। इन अंगों पर आपको गांठ ज्यादातर देखने को मिलता है। जब यह गांठ होती है तो आपको ज्यादा दर्द नहीं होता है बस अगर इसपर दबाव पड़ेगा तो आपको दर्द होगा वो भी आपके नस में यह दर्द आपको महसूस होगा.
पढ़ें :- Blood Donation Campः Dr तलवार ने रक्तदान के महत्व को बताया, स्वैच्छिक रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
इन चीजों को ना खाएं
अगर आपको गांठ के लक्षण दिखते है तो सबसे पहले आप डॉक्टर से संपर्क करें इस गांठ को मामूली ना समझे क्योंकि यह बड़ा खतरा आपके लिए साबित हो सकता है और सबसे जरूरी बात आपको अगर गांठ की समस्या हो तो आप कॉफी और चाय कम पिए क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन होता है जो आपके गांठ को बढ़ावा देते है और कोशिश करें की ज्यादा मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें.