Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः चौथे बच्चे के लिए गर्भवती हुई पत्नी,  छुट्टी लेने पहुंचा आरक्षक तो मिला सस्पेंशन, जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ः चौथे बच्चे के लिए गर्भवती हुई पत्नी,  छुट्टी लेने पहुंचा आरक्षक तो मिला सस्पेंशन, जानिए पूरा मामला

By Rajni 

Updated Date

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बेटे की चाहत में तीन बेटियों के बाद चौथी बार पिता बनने जा रहे आरक्षक को डिलवरी के दौरान पत्नी के साथ मौजूद रहने के लिए छुट्टी का आवेदन देना भारी पड़ गया। धनोरा बटालियन के पुलिस अधीक्षक सेनानी डीआर आचला ने उस आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जनसंख्या नीति का उल्लंघन करने पर उन्हें निलंबन आदेश थमाया गया है। आरक्षक के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई के बाद वाहिनी में हड़कंप मचा हुआ है। जिनकी दो से अधिक संतान है, उन्हें भी अब कार्रवाई का डर सताने लगा है।

आपको बता दें कि धनोरा स्थित 14वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 458 प्रहलाद सिंह उत्तरप्रदेश के मथुरा का रहने वाला है। 23 जून को अपने वेतन को शुरू करने और पत्नी की डिलीवरी का हवाला देते हुए 8 दिवसीय अवकाश का आवेदन लेकर सशस्त्र बल कार्यालय में उपस्थित हुआ था। अधिकारी ने जब आरक्षक की सेवा पुस्तिका देखी तो हैरान रह गए। पता चला कि प्रहलाद की पहले से ही 3 बेटियां हैं और उनकी पत्नी चौथी बार गर्भवती है।

आरक्षकों को नोटिस

14वीं वाहनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सेनानी डीआर आचला ने बताया कि आरक्षक को निलंबित किया गया है। इसके साथ दो और आरक्षकों को भी दो से अधिक संतान होने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आरक्षक प्रहलाद सिंह डी समवाय कैम्प नगरी जिला धमतरी में है।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
Advertisement