1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. महिला विश्व कप : सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हुईं एलिसे पेरी

महिला विश्व कप : सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हुईं एलिसे पेरी

ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी एलिसे पेरी वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो गई हैं। कप्तान मेग लैनिंग ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

वेलिंगटन, 29 मार्च। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी एलिसे पेरी वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर हो गई हैं। कप्तान मेग लैनिंग ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी।

पढ़ें :- “संजू!”… और बस एक पुकार पर टूट गई लाइन- KL राहुल और संजू सैमसन का यह ‘भाईचारे वाला’ पल इंटरनेट पर छा गया

पेरी को पीठ में ऐंठन के कारण पिछले मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान मैदान से बाहर होना पड़ा था।

लैनिंग ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा, “हम सेमीफाइनल मुकाबले में पेरी के बिना जाएंगे और अगर हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहते हैं तो हम उसका आकलन करते रहेंगे। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से टीम के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन हमें लगता है कि हमारी टीम में काफी गहराई है और हम पेरी के स्थान को भर सकेंगे।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम पेरी के समय पर ठीक हो जाने को लेकर आशान्वित थी, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वह ठीक नहीं हो सकी हैं।

लैनिंग ने कहा, “पेरी ने पिछले सप्ताह प्रशिक्षण नहीं किया है। उसने कल नेट्स में थोड़ी बल्लेबाजी की और ठीक महसूस किया, लेकिन दुर्भाग्य से सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उसकी स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए, हमने उन्हें बाहर रखने का फैसला किया है।”

पढ़ें :- अहमदाबाद में टूटा 'मनहूस मैदान' का मिथक 8 मार्च 2026 को भारत ने रचा विश्व विजेता बनने का नया इतिहास

गौरतलब है कि यह दूसरा विश्व कप सेमीफाइनल है, जिसमें पेरी नहीं होंगी। इससे पहले वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण 2020 टी 20 विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल से बाहर हो गईं थीं। आईसीसी महिला एकदिनी विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com