Haryana: एक दुखद दुर्घटना में, हरियाणा के यमुनानगर में दशहरा के मौके पर बुधवार को रावण दहन कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां 80 फीट ऊंचे रावण का पुतला आयोजन स्थल पर जमा लोगों पर जा गिर, जिसमें कई लोग घायल हो गए. दरअसल यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में रावण वध के दौरान लकड़ी निकालने की वजह से जलता हुआ पुतला वहां बैठे लोगों के ऊपर गिर गया, जिससे 7 लोग पुतले के नीचे दब गए. इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गयी. घटना में 7 लोगों के घायल होने की खबर है।
पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों को सिर में चोट लगी है वहीं दो लोगों के कपड़े जल गए हैं. घायल लोगों को एंबुलेंस में पहुंचाया गया. वहीं पुतला गिरने की वजह से मौके पर थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. बताया जाता है कि पुतला गिरने के बाद भी उसमें से लकड़ी निकालने के लिए लोग दौड़ते रहे।
बता दें कि, इस दौरान थाना शहर प्रभारी कमलजीत ने अन्य पुलिस जवानों के साथ मिलकर लोगों को मौके से हटाया. बता दें, पुतले के नीचे दबने से सरोजनी कॉलोनी सुरेंद्र कुमार, पुराना हमीदा का विक्रम, बैंक कॉलोनी राकेश, बाड़ी माजरा के मोहित, दीपक घायल हो गए हैं. सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है. हालांकि इस दौरान गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया.