उत्तर प्रदेश, 13 जुलाई 2022। आज सुप्रीम कोर्ट में यूपी के बुलडोजर कार्रवाई पर सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम आदेश देने से इनकार करते हुए कहा की मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
पढ़ें :- नवंबर में राज्यसभा चुनाव के बाद बसपा के सामने शून्य का संकट
आपको बता दें कि जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की ओर से यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उसके खिलाफ एक अर्जी दायर की थी। जमीयत ने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल करते हुए कहा कि यूपी सरकार ने पिछले दिनों की सुनवाई के दौरान कहा था कि अवैध निर्माण को ही गिराया जा रहा है, और इसी के तहत कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों के निर्माण गिराए गये हैं उनको पहले ही नोटिस दे दिये गये थे। जबकि स्थिति कुछ और ही है। सरकार राज्य में अपनी मन मानी कर रही है।