Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में किसानों को बड़ी सौगात, योगी सरकार 5.14 करोड़ रुपये से चमका रही सांडा राजवाहा

बांदा में किसानों को बड़ी सौगात, योगी सरकार 5.14 करोड़ रुपये से चमका रही सांडा राजवाहा

By HO BUREAU 

Updated Date

बांदा में किसानों को बड़ी सौगात, योगी सरकार 5.14 करोड़ रुपये से चमका रही सांडा राजवाहा

UP News : 26 अगस्त बुंदेलखंड के विकास और अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार काम कर रही है। उसी क्रम में बांदा के बबेरू तहसील क्षेत्र के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ‘हर खेत को पानी’ पहुंचाने के अपने संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सरकार ने सांडा राजवाहा (नहर) के कायाकल्प का काम किया जा रहा है।

पढ़ें :- TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

5.14 करोड़ रुपए से बदली जा रही नहर की सूरत

योगी सरकार इस महत्वपूर्ण परियोजना पर 5.14 करोड़ रुपये खर्च कर रही है जिससे सांडा राजवाहा की सूरत पूरी तरह बदल जाएगी। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की देखरेख में इस परियोजना के तहत पुनर्स्थापना और सीमांकन का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शून्य से लेकर 23.900 किलोमीटर तक नहर की कायाकल्प का यह कार्य आगामी दिसंबर माह तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। नहर की सिल्ट सफाई, किनारों की मरम्मत और अवैध कब्जों को हटाने के लिए सीमांकन की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है ताकि पानी बिना किसी रुकावट के अंतिम छोर पर मौजूद खेतों तक आसानी से पहुंच सके।

अन्नदाताओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान

योगी सरकार के इस फैसले से स्थानीय अन्नदाताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई है। सालों से सिंचाई की किल्लत झेल रहे बांदा के किसानों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बुंदेलखंड को हमेशा प्यासा रखा लेकिन योगी सरकार में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। नहर के जीर्णोद्धार से हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को पर्याप्त पानी मिलेगा। जिससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी और किसानों की आय में रिकॉर्ड वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप विकसित होगा औद्योगिक क्लस्टर

विकास को मिल रही रफ्तार

नहर की कायाकल्प से न सिर्फ खेती-किसानी मजबूत होगी बल्कि इस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। योगी सरकार की सजगता के कारण आज बांदा का किसान खुद को सशक्त महसूस कर रहा है। किसानों का कहना है कि ‘हर खेत को पानी’ का यह संकल्प बुंदेलखंड की धरती को हरा-भरा बनाने और पलायन रोकने में मील का पत्थर साबित होगा।

पढ़ें :- बिहार की तर्ज पर यूपी में भी नव संकल्प महासभा के जरिए जमीन तलाशेगी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

Sandeep

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- एक्टर कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, सनातन धर्म के अपमान का आरोप
Advertisement