Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्लीः सुआ घोपकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत

दिल्लीः सुआ घोपकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत

By Rakesh 

Updated Date

दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के ही थाना वेलकम इलाके से सामने आया है। जहां पर एक नाबालिग को कुछ अज्ञात लोगों ने सुआ घोपकर मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में 7 अगस्त से सियासी हलचल, CAG Report के साथ तीन बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि काशिफ जनता मजदूर कॉलोनी के गली नंबर 5 में कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहा था। तभी अचानक उनमें से किसी एक ने काशिफ पर सुओ से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। उसे तुरंत पास के जगप्रवेशचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि इस हत्या के पीछे कोई बड़ा राज छुपा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

Advertisement