Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चलती कार में युवकों ने किया स्टंट तो पुलिस ने कस दिया शिकंजा

चलती कार में युवकों ने किया स्टंट तो पुलिस ने कस दिया शिकंजा

By Rakesh 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें चलती कार के बोनट पर युवा स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में वांटेड गाना बज रहा है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

वीडियो पूर्व सभासद का बताया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिससे पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है।

ऐसा ही एक वीडियो हरदोई में भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक यातायात नियमों को ताक पर रखते हुए कार के बोनट पर बैठकर व चारों दरवाजों पर खड़े होकर रील बनाते हुए दिख रहे हैं। पीछे वांटेड गाना बैकग्राउंड में प्ले हो रखा है।

बताया गया कि वायरल वीडियो में जो युवक कार के बोनट पर बैठा दिख रहा है वह पूर्व सभासद है।  पूर्व सभासद हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र बजरिया मोहल्ले का रहने वाला है। अपने दोस्तों के साथ रील बनाने के चक्कर मे पूर्व सभासद ने यातायात नियम को तो ताख पर रखा ही।

साथ ही जान जोखिम में डालकर कार पर दोस्तों संग स्टंट भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार
Advertisement