मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के घिरोर थाना के पचावर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ दिन पूर्व पीड़ित परिवार के साथ लगातार दो बार मारपीट भी हुई थी।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। केवल मामूली धाराओं में दोनों बार चालान कर दिया था। जबकि कुछ घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
बदमाशों ने पचावर गांव में 8 जून की रात लगभग 2:00 बजे संजय पुत्र गंगाचरण की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके पहले मृतक के परिजनों ने दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से शिकायत की थी।