Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बदायूं में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

यूपीः बदायूं में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

यूपी के बदायूं जिले में रविवार सुबह कुंवरगांव पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि मौका पाकर उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

By Rakesh 

Updated Date

बदायूं यूपी के बदायूं जिले में रविवार सुबह कुंवरगांव पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि मौका पाकर उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने दो गाड़ियां भी बरामद की हैं। इसके अलावा तस्करी करने के हथियार भी पुलिस को बरामद हुए हैं। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो संभल जिले के पंजू सराय निवासी उवैश पुत्र हबीब के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो फरार तस्करों के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com