वेनेजुएला में एक के बाद एक दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में तेज झटके महसूस किए गए। वेनेजुएला में लगातार आए दो भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कई लोगों की जानें गई हैं, लेकिन उन्होंने मरने वालों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अनुमान लगाया है कि जिस तीव्रता से भूकंप आया है, उसमें हजारों की संख्या में मौत का आंकड़ा सामने आ सकता है।
पढ़ें :- हिंदुकुश क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती
वेनेजुएला में पहला 7.1 और दूसरा 7.5 तीव्रता का आया भूकंप
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में आखिरकार 10,000 से 100,000 लोगों की जान जा सकती है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के रिपोर्टरों ने काराकस में अपने घरों की खिड़कियों के हिलने और बुकशेल्फ गिरने की खबर दी। सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों में काराकस की सड़कों पर कई गिरे हुए घर दिखे। यूएसजीएस ने बुधवार शाम 2204 जीएमटी पर 7.1 तीव्रता के भूकंप की खबर दी। इसके ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का और भी तेज भूकंप आया। दोनों झटके काराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में समुद्र किनारे के शहर मोरोन के पास आए।
कोलंबिया के कई शहरों में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर थे, जिससे उनका खतरनाक असर और बढ़ सकता है। वेनेजुएला के गृह, न्याय और शांति मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा कि तेज भूकंपों से देश भर के शहरों में नुकसान हुआ है। कैबेलो ने कहा कि काराकास मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के पूर्वी हिस्से में कई इमारतें गिर गईं, लेकिन उन्होंने मरने वालों या घायलों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं दी। कैबेलो ने वेनेजुएला के लोगों से आने वाले घंटों में इमारतों के अंदर रहने से बचने की अपील की। तेज झटकों के खतरे के कारण इमारतें और गिर सकती हैं, इसलिए लोगों को घरों से बाहर रहने की अपील की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने लोगों से शांत रहने और देश के भूकंप के बाद के हालात से निपटने में एकजुट रहने की अपील की। इस बीच, कोलंबियाई मीडिया ने बताया कि भूकंप पड़ोसी कोलंबिया के कई शहरों में भी तेजी से महसूस किया गया। यूएसजीसए ने कहा कि इन दोनों भूकंपों से बड़ी संख्या में लोगों के मरने और बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।
पढ़ें :- Subhash Chandra Case: ₹22,000 करोड़ के Claims और ₹6.5 करोड़ Resolution विवाद के बीच CBI की नई FIR
देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।