Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

By HO BUREAU 

Updated Date

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ अस्पताल बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को बेहतर इलाज, आधुनिक मेडिकल शिक्षा और एक मजबूत स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध कराना है, जिससे राज्य के लोगों का जीवन बेहतर हो सके।

पढ़ें :- भीषण गर्मी से बचाव: डॉक्टरों की जरूरी सलाह

 

11 नए मेडिकल कॉलेज परिसरों का निर्माण लगभग 8,233 करोड़ रुपए से होगा : हिमंता बिस्वा सरमा

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि असम में स्वास्थ्य क्षेत्र का यह बदलाव एक व्यापक और दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। इसके तहत न सिर्फ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, बल्कि एक कुशल स्वास्थ्य कार्यबल तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। अलग-अलग जिलों में कई नए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। कुल 11 नए मेडिकल कॉलेज परिसरों का निर्माण लगभग 8,233 करोड़ रुपए के निवेश से किया जा रहा है।

 

 इसी साल 11 में से 5 मेडिकल कॉलेज बनकर हो जाएंगे तैयार

सीएम सरमा ने बताया इन 11 में से 5 मेडिकल कॉलेज परिसर साल 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, इन नए संस्थानों से जुड़े 6 अस्पताल पहले ही 80 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके हैं। वहीं, 5 और अस्पतालों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और 4 अतिरिक्त परियोजनाएं भी योजना में शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि असम के हर जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा के अवसरों से जोड़ा जाए। इससे न केवल क्षेत्रीय असमानताओं को कम किया जा सकेगा, बल्कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

पढ़ें :- भोजन के समय पानी पीना सही या गलत? जानें फायदे और नुकसान

 

सीएम सरमा ने कहा कि इन प्रयासों से राज्य में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की नई पीढ़ी तैयार होगी। इससे असम को दूसरे राज्यों पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों में असम मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरता राज्य बन गया है। सरकार ने लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है, जिससे एमबीबीएस सीटों और स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह विस्तार गुवाहाटी स्थित एम्स और कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों जैसे बड़े संस्थानों के साथ मिलकर राज्य की तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत कर रहा है।

 

देश और दुनिया की बाकि खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- IMD अलर्ट: क्या इस बार अप्रैल में टूटेंगे गर्मी के रिकॉर्ड?
Advertisement