पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जून को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा कोटे से मंत्री डॉ. संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पद पर जदयू विधायक रत्नेश सदा को शपथ दिलाई जाएगी।
पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत
रत्नेश सदा 16 जून को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में राज्यपाल पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सिर्फ एक मंत्री का ही शपथ ग्रहण होगा। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में रत्नेश सदा पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे।