1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में नगर निगम की बड़ी लापरवाही, फ़ागिंग करते ही 7 महिलाएं व 2 बच्चे बेहोश, दो गंभीर

मेरठ में नगर निगम की बड़ी लापरवाही, फ़ागिंग करते ही 7 महिलाएं व 2 बच्चे बेहोश, दो गंभीर

यूपी के मेरठ जिले में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्ड में फ़ागिंग के दौरान 7 महिलाएं व 2 बच्चे बेहोश हो गए। जबकि 2 को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया।

By Rakesh 

Updated Date

मेरठयूपी के मेरठ जिले में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्ड में फ़ागिंग के दौरान 7 महिलाएं व 2 बच्चे बेहोश हो गए। जबकि 2 को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया गया।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

पीड़ितों ने कहा कि  नगर निगम ने बिना बताए छिड़काव कराया, क्योंकि फागिंग के दौरान मानक से ज्यादा दवा डाली गई थी। मेरठ में बुधवार को नगर-निगम द्वारा की गई फॉगिंग एक परिवार पर भारी पड़ गई। दवा से एक मकान में महिला और बच्चे समेत 9 लोग बेहोश हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जली कोठी वार्ड 74 स्थित पूर्व अहमद नगर की है घटना 

घटना जली कोठी वार्ड 74 स्थित पूर्व अहमद नगर की है। पूर्व अहमद नगर में मज्जू हलवाई के मकान के निकट हशतम की पत्नी की मौत हो गई थी। परिवार के सभी सदस्य नमाज पढ़ने गए थे। घर पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान निगम की छिड़काव करने वाली टीम वहां पर पहुंची। उसने पर्दा हटा कर छिडकाव करना आरंभ कर दिया। जिससे घर के अंदर मौजूद महिलाएं छिड़काव से निकले धुएं से बेहोश हो गईं।

कुछ महिलाओं की चिल्लाने की आवाज आने लगी तो आसपास के लोग मकान के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में 108 को फोन किया गया। 15-20 मिनट गुज़रने के बाद भी एंबुलेंस मौक़े पर नहीं पहुंच पाई तो स्थानीय लोगों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शाज़िया ओर शाहीन की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पढ़ें :- वाराणसी में विवाद और हाल-फिलहाल की घटनाएँ: क्या असल में क्या हो रहा है?

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की टीम ने बिना बताए पर्दा हटाकर छिड़काव किया है। जो कि काफी जहरीला होता है। जिसके कारण सभी लोग बेहोश हो गए। जानकारी मिलने के बाद नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार श्रीवास्तव और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com