Mohali News: पंजाब के मोहाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,मोहाली में एक युवक ने गुस्से में आकार अपने ही परिवार के 3 लोगों पर रेंज रोवर कार चढ़ा दी,इस घटना में एक लोग की मौत हो गई,यह घटना मोहाली के गांव मनौली का है,आरोपी की पहचान देवेंदर (27) के रूप में हुई है.घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक,बलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका परिवार चाचा-ताया के परिवार के साथ संयुक्त रूप से रहता है. उनके चाचा के लड़के देवेंदर का परिवार में झगड़ा हो गया था. वह गुस्से में आकर अपनी रेंज रोवर कार लेकर घर से जाने लगा था. इसे देखकर उसका भाई रंजीत सिंह, चाचा जरनैल सिंह, देवेंदर की मां मनजीत कौर (चाची) उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे. तभी उसने उन्हें डराने के लिए तेजी से कार उनकी तरफ मोड़ दी.
बलजीत के मुताबिक, कार की टक्कर के बाद वे सभी जमीन पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं. तीनों को मोहाली के फेज-8 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने रंजीत सिंह को मृत करार दे दिया. पुलिस की मानें तो आरोपी घटना के समय से ही फरार है और इस घटना में आरोपी की मां भी गंभीर रूप से घायल है. फिलहाल, निजी अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. वहीं, उसके चाचा जरनैल सिंह की हालत ठीक है. उसे अस्पताल से इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया है.