Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार की तानाशाही और संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

मोदी सरकार की तानाशाही और संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

दिल्ली के कोने कोने से आए हजारों ‘‘आप’’ कार्यकताओं और समर्थकों ने हाथों में नारों से लिखी तख्तियां लेकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद संजय सिंह को तुरंत रिहा करने की मांग की। शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी जब-जब डरता है-ईडी को आगे करता है, मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, संजय सिंह को रिहा करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे लगाए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आप सांसद संजय सिंह के फोटो का मास्क पहने हुए दिखाई दिए।

भाजपा देश से विपक्ष को खत्म करने की रच रही साजिशः डॉ. संदीप पाठक 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं के साथ जिस तरह की ज्यादती की जा रही है आज उसे पूरा देश देख रहा है। आज भाजपा देश से विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है। आज जो भी बीजेपी से सवाल पूछता है उसे जेल में डाल दिया जाता है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं वह जेल के बाहर हैं और जो ईमानदार लोग हैं उनको जेल में कैद कर रखा है। जब आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार और अडानी के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने उसे आवाज को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई को आगे कर दिया।

पढ़ें :- 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी,  बंगाल में हिंसा से मतदान प्रभावित; मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

आम आदमी पार्टी की मुखर आवाज संजय सिंह को उन्होंने झूठे आरोप में जेल में बंद कर दिया। दिल्ली सरकार में मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने पर लगी हुई है।

आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि बीजेपी द्वारा संजय सिंह को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। मोदी सरकार द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र और संविधान की हत्या है।

Advertisement