1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली जलसंकट पर आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, जलसंकट की भाजपा जिम्मेदार

दिल्ली जलसंकट पर आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, जलसंकट की भाजपा जिम्मेदार

दिल्ली में जलसंकट अब सियासी रूप ले चुका है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पानी कि पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी के संकट के चलते आम जनता को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

By up bureau 

Updated Date

दिल्ली। दिल्ली में जलसंकट अब सियासी रूप ले चुका है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पानी कि पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पानी के संकट के चलते आम जनता को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह नें दिल्ली के जलसंकट के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार बताया है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ती करते हुए संजय सिंह ने कहा “दिल्ली को पानी नहीं मिल रहा है। पानी आपूर्ति के लिए जल मंत्री आतिशी केंद्र व हरियाणा सरकार पानी देने की गुहार लगाकर थक चुकी हैं। अब वे शुक्रवार को अनिश्चितकाल अनशन करेंगी।जल संकट के लिए भाजपा, प्रधानमंत्री और एलजी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि दिल्ली वालों का क्या कसूर है।

सातों सीटें भाजपा को फिर भी जलसंकट

संजय सिंह ने आगे कहा कि आतिशी शु्क्रवार को धरने पर बैठेंगी। इंडिया गठबंधन के सभी दलों से अपील है कि वो भी दिल्ली के लोगों को पानी दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें।प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि दिल्लीवालों का क्या कसूर है? दिल्लीवालों ने तो भाजपा को सातों सीटें दे दी। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी क्यों नहीं दे रहे हैं? दिल्ली का यह जल संकट भाजपा द्वारा प्रायोजित संकट है।हमारे बार-बार अनुरोध और प्रयास के बावजूद हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रही है।

नतीजे आने के बाद बंद हुआ पानी

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

सांसद संजय सिंह ने कहा कि जैसे ही 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए और भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीत गई, उसके बाद सबसे पहले दिल्ली के लोगों का पानी बंद कर दिया।100 एमजीडी पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है।भाजपा के लोग मटके फोड़ रहे हैं, कर्मचारियों से मारपीट और ऑफिस में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। उन्होने आगे कहा देश के इतिहास में यह पहली बार होगा जब एक राज्य की जल मंत्री पानी के संकट के लिए अपनी आवाज उठाते-उठाते थक गई तो उसे अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठना पड़ रहा है। आज दिल्ली के लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया जा रहा है। उसके खिलाफ शुक्रवार से दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का अनशन शुरू हो रहा है। मैं इंडिया गठबंधन के सभी दलों से अनुरोध करता हूं कि वह इस लड़ाई में आतिशी और आम आदमी पार्टी का साथ दें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com