1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 20 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 20 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट

पार्टी के स्टार प्रचारकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार में उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के बड़े नाम शामिल हैं.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर के आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. 20 नेताओ की इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा का भी नाम शामिल है. भगवंत मान के साथ ही पार्टी ने गुजरात चुनाव प्रचार में दिल्ली के साथ ही पंजाब के नेताओं पर भी भरोसा जताया है. पार्टी ने दो महिला नेताओं को भी स्टार प्रचारक के तौर पर शामिल किया है.

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी गुजरात के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं, जहां पार्टी अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है. पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी गुजरात में पार्टी के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे.

इसके अलावा, राज्य में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और गुजरात में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी सूची में हैं. सूची में शामिल अन्य लोगों में अल्पेश कथिरिया, युवराज जडेजा, मनोज सोरथिया, जगमल वाला, राजू सोलंकी, प्रवीण राम, गौरी देसाई, माथुर बलदानिया, अजीत लोखिल, राकेश हीरापारा, बलजिंदर कौर, अनमोल गगन मान शामिल हैं.

गौरतलब है कि सूची में पंजाब सरकार की दो महिला मंत्रियों बलजिंदर कौर और अनमोल गगन मान का भी नाम है. इससे पहले 4 नवंबर को आप सरकार ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था.

पढ़ें :- ₹728 करोड़ से बदलेगा यमुनापार का भविष्य: विकास को मिली नई रफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com