Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरियाणाः अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

By HO BUREAU 

Updated Date

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद  केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में अनाज मंडी से लेकर भगवान परशुराम चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। आप कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ शहर की अनाज मंडी में एकत्रित हुए।

पढ़ें :- हरियाणाः ‘मोदी की गारंटी’ में सभी वर्गों का ध्यानः सुभाष सुधा

यहां से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अनाज मंडी से बालाजी चौक, सब्जी मंडी होते हुए भगवान परशुराम चौक पर पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर रही है।

दिल्ली में बनाई गई आबकारी नीति बहुत ही पारदर्शी थी। इससे कोई भी घोटाला नहीं हुआ, जबकि केंद्र सरकार सच्चाई को दबा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने 10 लोकसभा के उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

जबकि वे सभी छह उम्मीदवार पहले कांग्रेस में ही उम्मीदवार रह चुके हैं। BJP के पास कार्यकर्ताओं का अभाव होने के कारण उन्होंने फिर से कांग्रेस पर ही दांव खेला है। आने वाले चुनाव में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की ही जीत होगी।

पढ़ें :- हरियाणाः विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री नायब सैनी, BJP की विजय संकल्प रैली
Advertisement