मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः सिरसा और हिसार में मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी लाइन

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई। सिरसा के बाल भवन में चौ. रणजीत सिंह चौटाला, अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला ने परिवार सहित मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह से ही लोगों की कतार बूथों पर लग गई। महिलाओं, पुरुषों व युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा।

voter
voter
शेयर करें

सिरसा। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई। सिरसा के बाल भवन में चौ. रणजीत सिंह चौटाला, अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला ने परिवार सहित मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह से ही लोगों की कतार बूथों पर लग गई। महिलाओं, पुरुषों व युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा।

बुजुर्ग व अपाहिज लोगों को उनके परिजन गोद में उठाकर मतदान के लिए लेकर जाते दिखे। बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर ने परिवार सहित हुडा सेक्टर 20 स्थित बूथ पर मतदाधिकार का इस्तेमाल किया। उपायुक्त आरके सिंह ने भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि लोगों में मतदान के प्रति उत्साह है।

सिरसा में इस बार रिकॉर्ड मतदान होगा। उन्होंने कहा कि सिरसा सहित प्रदेश की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। हिसार से बीजेपी प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि सिरसा व हिसार सहित प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका विरोध किसान नहीं कर रहे हैं।

हरियाणाः अंबाला कैंट के पिंक बूथ पर महिला मतदाता आंचल ने डाला वोट। लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील 

कुछ पार्टियों के लोग हैं जो किसानों की आड़ में विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों से पार्टी को किसी तरह का नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि हिसार सीट से उनकी पत्नी नैना चौटाला की जीत होगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेजेपी अच्छा प्रदर्शन करेगी। जेजेपी प्रत्याशियों की जीत होगी। उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि सुबह 7 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी। वे लगातार बूथों की जांच कर रहे हैं।

 

शेयर करें