Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड में पंचायत समिति सदस्य दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

झारखंड में पंचायत समिति सदस्य दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जमशेदपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पूर्वी सिंहभूम ( जमशेदपुर )उत्तरी सुसनीगढ़िया की पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन को रंगेहाथ 10 हजार रुपए घूस लेते शनिवार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन ने लाभुक समिति के ठेकेदार रवि कांत शर्मा से एक काम के बदले 21 प्रतिशत कमीशन मांगा था। दोनों के बीच 25 हजार रुपए देने पर समझौता हुआ था। रविकांत शर्मा को दो लाख 49 हजार रुपए में नाली बनाने का ठेका मिला था।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

इसके एवज में श्वेता जैन ने 25 हजार रुपए की मांग की थी। शनिवार को 10 हजार रुपए देने की बात हुई थी। जब रविकांत शर्मा 10 हजार रुपए देने के पहुंचे तो उसी समय एसीबी ने श्वेता को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। श्वेता से पुलिस एसीबी थाना में पूछताछ कर रही है। इस मामले में श्वेता जैन ने कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। उनकी छवि को बिगाड़ा जा रहा है। नाली काम करने वाले रविकांत उनसे मदद मांगी थी। वही रुपए वह उससे मांग रही थी।

Advertisement