गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में बीती रात एसी फटने के कारण घर में आग लगने के दो मामले सामने आए हैं। नोएडा के हाई राइज सोसायटी की 17वीं मंजिल पर आग लग गई थी जबकि गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में बने मकान की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जो दूसरी मंजिल तक भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना
फायर विभाग गौतमबुद्ध नगर ने बताया है कि बुधवार देर रात थाना सेक्टर 113 के सेक्टर-119 स्थित एल्डिको सोसायटी की 17वीं मंजिल पर एसी के शॉर्ट सर्किट से बालकनी में आग लग गई। फायर बिग्रेड की एक गाड़ी ने आग बुझा दी है।