Rajasthan News : लोकसभा चुनाव पुरे होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहें हैं, शनिवार को छुट्टी वाले दिन उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में अधिकारियों की एक बड़ी बैठक बुलाई है, जो सीएम के दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही 12:30 बजे शुरू होने वाली है, अचानक बुलाई गई इस बैठक में पहुंचने के लिए अधिकारी में अफरा-तफरी सी मच गई है, और सभी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च
भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर होगी बैठक
जानकारी के मुताबिक, सीएमओ में आज होने वाली बैठक भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी हुई मानी जा रही है, जिसके बाद कोई बड़ा ऐलान होना भी संभव माना जा सकता है, दिल्ली से लौटते ही राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा की इस बैठक को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के उस फैसले से जोड़ते हुए भी देखा जा रहा है
जिसमें उन्होंने अधिकारियों को तुरंत भर्ती-बहाली की लिस्ट बनाकर अधिकारियों को नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश दिए हैं, अगर ऐसा ही होता है तो उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी होगी।