1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 दोषियों को मौत की सजा, 11 को उम्रकैद

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 दोषियों को मौत की सजा, 11 को उम्रकैद

26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। कोर्ट ने आज इन धमाकों के आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है, जबकि 11 अन्यों को उमकैद हुई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अहमदाबाद, 18 फ़रवरी। अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार बम धमाका मामले के दोषियों को लेकर अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इसके 49 दोषियों में 38 को फांसी की सजा और 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले 8 फरवरी को विशेष अदालत ने इन सभी को दोषी करार दिया था। जबकि 28 लोगों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था।

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश

उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई 2008 को शनिवार के दिन अहमदाबाद में शाम 6.15 बजे से शाम 7.45 बजे तक 90 मिनट में 20 स्थानों पर शक्तिशाली बम विस्फोट हुए थे। ये धमाके बसों, अस्पताल, पार्किंग स्थल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर किये गए थे। इन धमाकों ने 56 लोगों की जान ले ली और 246 लोग इसमें घायल हुए थे। इसे लेकर पुलिस ने अहमदाबाद में 20 और सूरत में 15 शिकायतें दर्ज की थी। अहमदाबाद में हुए इन धमाकों से पूरा देश सन्न रह गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com