1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव पहुंचे मुरादाबाद,कहा: भाजपा सरकार में न्याय व्यवस्था पूरी तरह सर बिगड़ चुकी है

अखिलेश यादव पहुंचे मुरादाबाद,कहा: भाजपा सरकार में न्याय व्यवस्था पूरी तरह सर बिगड़ चुकी है

मुरादाबाद : सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। जहां पर अखिलेश और आजम खान ने मिलकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुरादाबाद : सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को मुरादाबाद पहुंचे। जहां पर अखिलेश और आजम खान ने मिलकर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर है, यहां लोगों को वजह परेशान किया जा रहा। सपा के नेताओं पर झूठे केस लिखे जा रहे है और भाजपा सरकार में न्याय व्यवस्था पूरी तरह सर बिगड़ चुकी है।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ सरकार ने सभी झूठे मुकदमे लिखवाए। पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। आज़म खान साहब पर सब झूठे मुकदमे लगे हैं।

अगर पुलिस के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन जाएंगे उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे। देश में यह पहला ऐसा राजनीतिक परिवार है, जिस पर इतना जुल्म हुआ, इतना किसी पर नहीं हुआ। कानून 2 के लिए अलग-अलग नहीं हो सकता है। भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन के लोग बीजेपी के एजेंट हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं। एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ना जाने कितनी संस्थाओं का पैसा अपने सबसे प्रिय उद्योगपति को लगा दिया। आज कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। क्या अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा?

पढ़ें :- UGC समानता विनियम 2026: विवाद, विरोध और बहस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com