Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पंचायत चुनाव में देरी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया

पंचायत चुनाव में देरी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया

By HO BUREAU 

Updated Date

पंचायत चुनाव में देरी को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया

UP News : अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हिम्मत नहीं जुटा पा रही। IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि आज के माहौल में ईमानदार अधिकारियों को काम ही नहीं करने दिया जा रहा। इस सरकार में ईमानदार अफसरों का टिकना मुश्किल हो गया है। उन पर इतना दबाव है कि वे रिटायरमेंट से पहले ही नौकरी छोड़ रहे हैं।

पढ़ें :- रांची में परिसीमन के विरोध में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पहले हम समाजवादी पेंशन योजना के तहत महिलाओं को ₹500 देते थे, जिससे कई परिवारों में महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा। आने वाले समय में हम खंगार समुदाय के लोगों से कहना चाहते हैं कि जब समाजवादी पेंशन शुरू होगी, तो आज़ादी के बाद से जिन्हें कभी सम्मान या पहचान नहीं मिली, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और योजना का लाभ सबसे पहले उन्हें मिलेगा। हम समाजवादी पेंशन के साथ ‘कन्या विद्या धन’ भी देंगे, ताकि आपकी बेटियां पढ़-लिख सकें, तरक्की कर सकें, खुशहाल जीवन जी सकें और उन्हें समान अधिकार मिल सकें।

पढ़ें :- IAS अफसर दिव्या मित्तल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, एक्स पर किया पोस्ट

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ की किसी प्रतिष्ठित जगह पर महाराजा खंगार की प्रतिमा लगाई जाएगी। खंगार समाज के राजा की प्रतिमा अष्टधातु की लगाई जाएगी। बीजेपी सरकार के समय महाराजा खेर सिंह खंगार की प्रतिमा लगाई गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण वह टूट गई। अर्कवंशी और खंगार समाज के लोग धोखा खाए हैं। हमारी सरकार बनी तो समाज को सरकार में प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा।

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य : विदेश सचिव
Advertisement