1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : CM योगी के टोपी वाले बयान पर अखिलेश का जवाब, बुरी नज़र से बचाने के लिए काला रंग…

UP : CM योगी के टोपी वाले बयान पर अखिलेश का जवाब, बुरी नज़र से बचाने के लिए काला रंग…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान सपा की टोपी लाल, कारनामे काले… वाले बयान पर एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान सपा की टोपी लाल, कारनामे काले… वाले बयान पर एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब अखिलेश ने इसी का जवाब देते हुए कहा कि लाल-काला रंग देखकर भड़कने के क्या कारण हो सकते हैं? रंगों का मनोविज्ञान से गहरा नाता होता है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

लाल रंग मिलन का प्रतीक होता है, ‘लाल रंग से दुर्भावना रखने वालों के जीवन में प्रेम अभाव’‘जिनके जीवन में प्रेम का अभाव वो इस रंग से दुर्भावना रखते हैं’.लाल रंग का पूजनीय शक्तियों से सकारात्मक संबंध है।

अखिलेश ने आगे लिखा कि ‘जिन्हें अपनी शक्ति सबसे बड़ी लगती है वे इसे चुनौती मानते हैं’। काला रंग विशेष रूप से सकारात्मक है। बुरी नज़र से बचाने के लिए काला रंग का इस्तेमाल किया जाता है। मंगलसूत्र में भी काले मोतियों का प्रयोग होता है। जिनके जीवन में ममत्व,सौभाग्य तत्व का अभाव है। वे काले रंग के प्रति दुर्भावना पाल लेते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com