मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर तंज, कही ये बात, पढ़ें

इंडिया वॉइस

अखिलेश यादव ने कहा कि काशी कॉरिडोर बनने का फैसला सपा ने की थी। मकान लेने की शुरुआत भी तभी हुई थी। लेकिन ठप्पा भाजपा का लगा है। मैं आज बाबा के दरबार के कहता हूं कि ये समाजवादी पार्टी की योजना थी।

शेयर करें

अखिलेश यादव ने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के आयोजन को लेकर भी तंज कसा। अखिलेश यादव ने कहा,” मैं बाबा विश्वनाथ के दरबार पर खड़ा होकर जाता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भाजपा की कोई बात झूठी ना निकले। अगर उन्होंने कहा है कि 27 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आएगा। मैं बाबा से कहूंगा कि 27 लाख करोड़ में से 5 लाख करोड़ काशी को भी मिले। बाकी 22 लाख करोड़ पूरे उत्तर प्रदेश में बराबरी से मिल जाए।

भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना एक कार्यक्रम है। सपा ने भी साइकिल यात्रा निकाली थी। मगर, इस समय अगर कोई बड़ा मुद्दा है तो वह बेरोजगारी, महंगाई,न्याय की कोई उम्मीद नहीं ,बिजली महंगी हुई थी और अब किसानों की आय दुगुनी नहीं हो रही है।

भाजपा इन्वेस्टमेंट आने की बात कर रही है। जिस तरह से उन्होंने मां गंगा से किया था। उसी तरह न हो जाए। उन्होंने कहा कि मां गंगा कितनी साफ है भाजपा बताएं मां गंगा का बैक्टीरिया काउंट कितना है ? COD कितना है ?

अखिलेश यादव ने कहा कि काशी कॉरिडोर बनने का फैसला सपा ने की थी। मकान लेने की शुरुआत भी तभी हुई थी। लेकिन ठप्पा भाजपा का लगा है। मैं आज बाबा के दरबार के कहता हूं कि ये समाजवादी पार्टी की योजना थी।

ज्ञानवापी पर पूछे गये सवाल पर अखिलेश ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार इसलिए है कि सभी एक साथ रहें। पूर्व सीएम ने अटल बिहारी वाजपेयी के गांव में सरकार की ओर से बजट न दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा भाजपा के सबसे बड़े नेता व देश के कई बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वायजेपी के गांव में जीरो बजट है। उनके नाम पर जो विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था, वहां राममनोहर लोहिया संस्थान में नौवें फ्लोर पर चल रही है।

शेयर करें