मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः राम मंदिर अयोध्या से आए अक्षत कलश का सांपला में हुआ भव्य स्वागत

Rakesh

राम मंदिर अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश का रोहतक जिले के सांपला कस्बे में स्थित भासु जोड़ मंदिर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संत महात्माओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अक्षत कलश यात्रा में सापला सहित आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Rohtak procession
शेयर करें

रोहतक। राम मंदिर अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश का रोहतक जिले के सांपला कस्बे में स्थित भासु जोड़ मंदिर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संत महात्माओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अक्षत कलश यात्रा में सापला सहित आसपास के गांवों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मातृशक्ति ने कलश उठाकर भासु जोड़ मंदिर से डोक तालाब मंदिर खेड़ी सांपला तक इस पवित्र शोभायात्रा का राम का गुणगान करते हुए समापन किया। शोभायात्रा की समाप्ति पर मंदिर में आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए संत महात्माओं ने आमजन से आह्वान किया है कि उस दिन अपने गांव के मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ करें और अपने घर के बाहर पांच घी के दीपक जरूर जलाएं।

सतीश नंद जी शास्त्री, रामचरण दास जी, पीपल दास जी, भैरवनाथ सिद्धनाथ जी, संत विद्या स्वरूप जी, वेद प्रकाश जी ,राजाराम जी सहित अनेक संत महात्माओं ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। सर्व समाज ने इस यात्रा में सम्मिलित होकर पावन अवसर का लाभ उठाया।

शेयर करें