1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मैडम तुसाद में सजेगा अल्लू अर्जुन का स्टेच्यू

मैडम तुसाद में सजेगा अल्लू अर्जुन का स्टेच्यू

पुष्पा से सभी के दिलों पर राज करने वाले अल्लू अर्जुन को बीते दिनों ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसके बाद अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अल्लू जल्द ही फिल्म के सीक्वल पुष्पा :द रूल में भी नजर आने वाले हैं।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। पुष्पा से सभी के दिलों पर राज करने वाले अल्लू अर्जुन को बीते दिनों ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसके बाद अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है। अल्लू जल्द ही फिल्म के सीक्वल पुष्पा :द रूल में भी नजर आने वाले हैं।

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के फैन्स के लिए मैडम तुसाद से भी अच्छी खबर है। हाल ही में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टैच्यू को लेकर जानकारी सामने आई हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम में अल्लू अर्जुन के वैक्स स्टैच्यू लगाए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं,जिसके बाद अल्लू अर्जुन साउथ के चौथे सुपरस्टार होंगे जिसका वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा।

बता दें इससे पहले साउथ सुपरस्टार प्रभास और महेश बाबू और काजल अग्रवाल के वैक्स स्टैच्यू म्यूजियम में लगाए जा चुके हैं। प्रभास पहले पैन इंडिया स्टार थे, जिनका वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में रखा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com