1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Amethi : 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया लव अफेयर मर्डर का पर्दाफांस, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Amethi : 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया लव अफेयर मर्डर का पर्दाफांस, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

चर्चित संजीव मिश्रा हत्याकांड की हैरान करने वाली सनसनी खेज कहानी का खुलासा अमेठी जनपद की पुलिस ने किया।

By up bureau 

Updated Date

अमेठी। चर्चित संजीव मिश्रा हत्याकांड की हैरान करने वाली सनसनी खेज कहानी का खुलासा अमेठी जनपद की पुलिस ने किया। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मर्डर से जुड़ी लव अफेयर का पर्दाफांस करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। SP अमेठी की माने तो मृतक संजीव मिश्रा का अफेयर दोस्त की बहन से था।जिगरी यार आदित्य मिश्रा को दोस्त संजीव की ये हरकत नागवार गुजरी फिर क्या था।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

आदित्य मिश्रा ने फुल फ्रूफ प्लान बनाया। पड़ोस में बारात आई थी। जहां आदित्य की मुलाकात संजीव मिश्रा से हुई। दोनों ने मिल बैठ पार्टी की।जब नशा चढ़ गया तो आदित्य ने तमंचा निकाल कर संजीव पर फायर झोक दिया। मगर तमंचे की गोली मिस कर गयी। उसके बाद आदित्य ने तमंचे की बट से ही दोस्त पर ताबड़तोड़ प्रहार कर शुरु कर दिया।

दरअसल खुनी वारदात है जामो थाना इलाके के जोरावर गॉव की। जहां 10 दिसम्बर की सुबह संजीव मिश्रा की लाश मिली थी। अमेठी पुलिस के लिए संजीव मिश्रा का ब्लाएंड मर्डर का खुलासा बड़ा चैलेंज था। मगर शुरुवाती दौर में मृतक संजीव मिश्रा के मोबाइल डिटेल्स ने पुरी काल कुंडली को खोल कर रख दिया। कॉल डिटेल्स से पता चला मृतक नंबर पर अक्सर बिजी रहता था। वो नंबर किसी हत्यारोपी आदित्य की बहन का निकला। पुलिस ने पड़ताल में दो कदम और आगे बढ़ाया तो हत्यारे बेनकाब हो गए।

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com