Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर में दोपहर 1:00 बजे तक 32.86 प्रतिशत मतदान

कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर में दोपहर 1:00 बजे तक 32.86 प्रतिशत मतदान

By HO BUREAU 

Updated Date

रामपुर। रामपुर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सात बजे से मतदान शुरू हो गया। बूथों पर एक-एक करके मतदाता वोट डालने के लिए आते रहे। सुबह नौ बजे तक पूरे जिले में 10.66 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर शहर में सबसे कम दो घंटे में केवल 7.29 प्रतिशत हुआ। शहर के मुराद जूनियर हाईस्कूल में बने बूथ संख्या 143 में सुबह 9 बजे तक मात्र 29 वोट पड़े। जबकि बूथ संख्या 144 में 30 वोट पड़े।

पढ़ें :- कानपुर में वोटिंग के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष और दारोगा में नोकझोंक, मतदाताओं के साथ अभद्रता का मामला

राजकीय शारीरिक एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय के बूथ संख्या 101 में सुबह 9 बजे तक मात्र 46 वोट पड़े। जिसमें 21 महिला और 25 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। अलीगढ़ जूनियर हाईस्कूल के बूथ संख्या 162 में 80 वोट पड़े जिसमें 23 महिलाओं और 57 पुरुषों ने वोट डाले। सुबह से सड़कें सूनी रहीं।

सुबह को बहुत कम लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले। चमरौआ से सपा विधायक नसीर खां ने अलीगढ़ जूनियर हाईस्कूल में सुबह 7:30 बजे मतदान किया। भाजपा के  वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर में जाकर लाइन में लगकर मतदान किया। सुरक्षा के लिहाज से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Advertisement