Amit Shah : गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि एनडीए ने विदेश से ज्यादा अपराधियों को लाने में सफलता हासिल की है। 2019 से अब तक 274 अपराधियों को भारत लाया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि पुराने दिन गए, जब सिस्टम की खामियों का लाभ उठाकर अपराधी बच निकलते थे, नए कानून, नई संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से नया भारत सिस्टम की सभी खामियों को भर रहा है, ताकि सुरक्षा तंत्र को अभेद्य बनाया जा सके।
पढ़ें :- 'माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं...', छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी
Under the vision of a robust and secure India, the Modi govt has pulled in the net, nabbing fugitives hiding abroad. Regardless of which country they absconded to, India’s new approach to national security has ensured the return of 274 criminals since 2019, compared with a mere…
— Amit Shah (@AmitShah) August 4, 2026
‘UPA सरकार के समय यह संख्या हर साल चार थी’
अमित शाह ने कहा कि एक मजबूत और सुरक्षित भारत के विजन के तहत, मोदी सरकार ने विदेशों में छिपे भगोड़ों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वे चाहे किसी भी देश में भागे हों, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के नए नजरिए की वजह से 2019 से अब तक 274 अपराधियों की वापसी सुनिश्चित हुई है, जबकि UPA सरकार के समय यह संख्या हर साल सिर्फ चार थी।
पढ़ें :- 'खोखले चुनावी अभ्यास, पाकिस्तान का पाखंड...', POK में चुनाव को लेकर MEA की पाक को दो टूक
कई बड़े अपराधियों को भारत लाया गया। इसमें तहव्वुर हुसैन राणा, प्रभदीप सिंह और संजीव चावला आदि शामिल है। तहव्वुर हुसैन राणा मुंबई आतंकी हमलों का आरोपी है। प्रभदीप सिंह ड्रग्स सिंडिकेट और नार्को टेररिज्म से जुड़ा अपराधी है। संजीव चावला क्रिकेट मैच फिक्सिंग कांड का आरोपी है।
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।
पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव