1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया…’, CM योगी का हमला

‘सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया…’, CM योगी का हमला

UP News : यूपी विधानसभा हंगामे के बीच अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। CM योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : यूपी विधानसभा हंगामे के बीच अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। CM योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को कहा कि इस बजट में धनराशि की व्यवस्था थी, नई योजनाओं को लेकर विधानसभा में चर्चा हो सके, इसलिए हम आए थे, लेकिन सपा के नकारात्मक रवैये की वजह से किसानों, गरीबों के कल्याण के लिए कार्यक्रम, महिलाओं के सम्मान के बनने वाली स्कीमों पर सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

उन्होंने कहा कि सपा के ये आचरण संवैधानिक विरोधी भी है। ये लोग, किसान विरोधी, युवा विरोधी और गरीब विरोधी हैं। 59 हज़ार करोड़ का बजट में इन नई मांगों के साथ प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने, एक्सप्रेसवे निर्माण को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने माँग की थी। उसके लिए धनराशि का प्रावधान किया है।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi on PM Modi : ‘वो छात्रों को माफ करने वाले कौन होते हैं…’, PM मोदी पर राहुल गांधी का हमला

CM योगी ने कहा कि विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ भारी अन्याय है। मानसून सत्र में युवाओं, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए नई योजनाएं शुरू हों।

‘मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है’

हंगामे के बीच स्पीकर सतीश महाना दुखी नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक पारी अंतिम चरण में है। मैं इस कुर्सी के लायक हूं या नहीं, सोचना पड़ेगा। मेरी लोगों से अपील है कि सदन की कार्यवाही में भाषा की मर्यादा बनाए रखें। योगी सरकार ने मंगलवार को 59019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
नोट (डिस्क्लेमर)

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

 

पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com