Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में लोकसभा चुनाव तैयारीः जद (यू) अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ में 29 को गरजेंगे अमित शाह

बिहार में लोकसभा चुनाव तैयारीः जद (यू) अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ में 29 को गरजेंगे अमित शाह

By Rajni 

Updated Date

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। BJP इस बार बिहार में पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी क्रम में 29 जून (गुरुवार) को बिहार में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

अमित शाह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ लखीसराय में गरजेंगे। वहां अमित शाह पब्लिक मीटिंग करेंगे। गुरुवार को लखीसराय के गांधी मैदान में 1 घंटे तक भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगो को संबोधित करेंगे। पूजा पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बिहार मे रैली की शुरुआत करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह सेना के स्पेशल विमान से बिहार पहुंच रहें हैं। पटना एयरपोर्ट पर गृह मंत्री दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सेना के स्पेशल चॉपर से लखीसराय के लिए उड़ान भरेंगे।

अमित शाह दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर लखीसराय पहुंचेंगे। इसके बाद वह अशोक धाम पर पूजा अर्चना करेंगे। भगवान की पूजा पाठ करने के बाद रैली को संबोधित करने निकलेंगे। लखीसराय के गांधी मैदान में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक रैली को संबोधित करेंगे।

रैली के बाद वह शाम 4 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजे तक लखीसराय में ही पार्टी नेताओं से चुनावी रणनीति पर बैठक करेंगे। शाम 5 बजे के बाद वह पटना के लिए रवाना होंगे। पटना स्टेट हैंगर से शाम 6 बजे दिल्ली की लिए उड़ान भरेंगे।

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका
Advertisement