1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हमीरपुरः फर्जी भुगतान रोकने से नाराज प्रधान के ससुर ने महिला सचिव के साथ की अभद्रता, तोड़ा मोबाइल

हमीरपुरः फर्जी भुगतान रोकने से नाराज प्रधान के ससुर ने महिला सचिव के साथ की अभद्रता, तोड़ा मोबाइल

बहू ग्राम प्रधान बनीं तो ससुर गुंडागर्दी पर उतर आया। ससुर ने ग्राम चौपाल की बैठक में महिला सचिव के साथ अभद्रता कर दी। प्रधान ने पंचायत भवन में रखी अलमारी को अपने घर भेजवा दिया था।

By Rakesh 

Updated Date

हमीरपुर। बहू ग्राम प्रधान बनीं तो ससुर गुंडागर्दी पर उतर आया। ससुर ने ग्राम चौपाल की बैठक में महिला सचिव के साथ अभद्रता कर दी। प्रधान ने पंचायत भवन में रखी अलमारी को अपने घर भेजवा दिया था।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा

जब सचिव के इसका विरोध किया तो ग्राम प्रधान का ससुर भड़क उठा। महिला सचिव के सहयोगी ने जब इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसका मोबाइल तोड़ दिया गया साथ ही धमकी भी दी गई।

बताया जाता है कि सचिव ने एक फर्जी भुगतान रोक दिया था, जिससे ग्राम प्रधान का ससुर नाराज था। महिला सचिव ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की है। सचिव साधना सिंह सुमेरपुर थाना इलाके के ग्राम पंचायत पंधरी में तैनात हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com