दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने आशंका जताई है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है, उनकी यह आशंका ऐसे वक्त आई है, जब आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है,
पढ़ें :- DUSU Election Result 2026 : ABVP ने अध्यक्ष पद बरकरार रखा, 4 में से 3 सीटें जीतीं
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे. किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं.’
जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 30, 2022
पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम
वहीं इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि, “गुजरात बदलाव मांग रहा है और हर दिन आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदम देख भाजपा की नींद उड़ गई है.
'हम अपने खून से लिखें कहानी ऐ वतन मेरे
करें कुर्बान हंस कर ये जवानी ऐ वतन मेरे'गुजरात बदलाव मांग रहा है और हर दिन आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदम देख भाजपा की नींद उड़ गई है.
हम भगत सिंह के अनुयायी हैं – ना तुम्हारी जेल की दीवारों से डरते हैं ना फांसी के फंदे से.इंकलाब ज़िंदाबाद https://t.co/jA1BPnoZzg
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) September 30, 2022
पढ़ें :- EVM को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन; पेपर बैलेट की मांग