Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Assembly Elections 2022 : चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों, जनसभाओं और रोड शो पर लगाई रोक

Assembly Elections 2022 : चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों, जनसभाओं और रोड शो पर लगाई रोक

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 15 जनवरी । केंद्रीय चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनावी राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों, जनसभाओं और रोड शो पर रोक लगा दी है। आयोग ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनावी रैलियों, जनसभाओं और रोड शो पर 22 जनवरी तक पाबंदी रहेगी। इससे पहले आयोग ने 15 जनवरी तक चुनावी राज्यों में रैलियों, जनसभाओं और रोड शो पर रोक लगाई थी।

हालांकि आयोग ने अपने एक और ट्वीट में राजनीतिक दलों को इनडोर हॉल में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बैठक करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही राजनीतिक दल 300 लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठक बुला सकते हैं। आयोग ने राज्यों और जिला प्रशासन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए तय दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

पढ़ें :- बंगाल में BJP की आंधी? एग्जिट पोल vs असली सच्चाई
Advertisement