जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग अलग-अलग सब्जेक्ट के 1913 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती करेगी। उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल तक रखी गई है।
पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में वीडियोग्राफी पर पाबंदी को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
आवेदक RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवार को हर महीने 60,700 से एक लाख 92 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। किसी भी जानकारी के लिए छात्र 0145-2635212 और 2835200 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
बॉटनी: 70 पद, केमेस्ट्री: 81 पद, मैथ्स: 53 पद, फिजिक्स: 60 पद, जूलॉजी: 64 पद, एबीएसटी: 86 पद, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: 71 पद, ईएएफएम: 70 पद, जियोलॉजी: 6 पद, लॉ: 25 पद, इकोनॉमिक्स: 103 पद,इंग्लिश: 153 पद,जियोग्राफी: 150 पद, हिंदी: 214 पद, हिस्ट्री: 177 पद, सोशियोलॉजी: 80 पद, फिलॉसफी: 11 पद, पॉलिटिकल साइंस: 181 पद,पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: 45 पद, संस्कृत: 76 पद, उर्दू: 24 पद, पंजाबी: 1 पद, लाइब्रेरी साइंस: 1 पद, साइकोलॉजी: 10 पद, राजस्थानी: 6 पद, सिंधी: 3 पद, जैनोलॉजी: 1 पद,गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट: 1 पद, मिलिट्री: 1 पद, आर्ट हिस्ट्री: 2 पद, म्यूज़ियोलॉजी: 2 पद, ड्राइंग और पेंटिंग: 35 पद. म्यूजिक: 18 पद, एप्लाइड आर्ट: 5 पद, पेंटिंग: 5 पद, मूर्तिकला: 4 पद, म्यूजिक तबला: 2 पद, एग्रीकल्चर: 16 पद।
ऐसे होगा चयन
पढ़ें :- "वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था...", राजस्थान में बोले अमित शाह
1913 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित टेस्ट के आधार पर होगा। टेस्ट में सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। जिसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।
जनरल कैटेगरी और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार के लिए शुल्क 600 रुपए तय किए गए है। वहीं नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए के आवेदन शुल्क 400 रुपए तय किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास 55% के साथ एमए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं उनका UGC NET या CSIR NET क्लियर किया हुआ होना जरूरी है।