घर के बाहर बरामदे में सो रहे पुरुष व महिला पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 58 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर के बाहर बरामदे में सो रहे देवर व भाभी पर बदमाशों ने हथियार से हमला कर दिया।
Updated Date
अमेठी। घर के बाहर बरामदे में सो रहे पुरुष व महिला पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 58 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर के बाहर बरामदे में सो रहे देवर व भाभी पर बदमाशों ने हथियार से हमला कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मनीरामपुर ग्रामसभा के रामदैयपुर गांव की है।