Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. पंजाबः सिविल अस्पताल मछिवाड़ा के एसएमओ पर जानलेवा हमले की कोशिश, केस दर्ज

पंजाबः सिविल अस्पताल मछिवाड़ा के एसएमओ पर जानलेवा हमले की कोशिश, केस दर्ज

By Rakesh 

Updated Date

समराला।  मछिवाड़ा रोड पर रविवार रात उनके घर के बाहर समराला सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. तरकजोत सिंह के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। समराला पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- पंजाबः चालान काटने पर बाइकसवार का हंगामा, पुलिस ने दौड़ाकर बाइकसवार को पकड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार समराला सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. तरकजोत सिंह करीब 11:30 बजे श्री मछिवाडा साहिब के पास अपने घर पहुंचे थे तभी कार सवार लोगों ने डा. पर हमला करने की कोशिश की। डॉक्टर तारकजोत के मुताबिक दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी में से बाहर निकाल कर हाथ में तेजधार हथियार लेकर उनकी तरफ भागे।

इतने में डॉक्टर तारकजोत सिंह ने अपनी गाड़ी को भगाकर समराला पुलिस स्टेशन की तरफ ले गए। डा. तारकजोत सिंह ने मामले की जानकारी समराला पुलिस स्टेशन को दी। जिस पर समराला पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

समराला पुलिस के एसएचओ राव वरिंदर सिंह का कहना है कि हमें पता चला कि समराला सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. तरकजोत्त सिंह के ऊपर उनके घर के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया है तो हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश जारी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पढ़ें :- पंजाबः जमीन के लिए भाई की गोली मारकर ले ली जान, दो गिरफ्तार
Advertisement