1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश के रोड शो में जुटी बेशुमार भीड़, मुलायम व शिवपाल भी रहे साथ

अखिलेश के रोड शो में जुटी बेशुमार भीड़, मुलायम व शिवपाल भी रहे साथ

इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

औरैया/इटावा। शहर में गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निकले रोड शो में सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की बेशुमार भीड़ रही है। सपाइयों की इस भीड़ में शहर जाम के झाम में फंस गया। जिला प्रशासन को सपाई भीड़ को संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि सपा प्रमुख के रोड शो में जुटी कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़ बेहद संयमित रही।आज सपा प्रमुख के साथ उनके पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व उनके चाचा जसवन्तनगर से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव भी साथ रहे।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

शहर के लुहन्ना चौराहे से रोड शो के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वागत किये जाने का क्रम जारी हुआ, जो फिर रास्ते भर चलता रहा। लुहन्ना चौराहे के बाद से सफारी पार्क, टैक्सी तिराहा, छैराहे, पचराहे समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सपाइयों ने अखिलेश का जगह स्वागत किया।

सपा नेता के नेतृत्व में शहर में हुआ भव्य स्वागत

सपा नेता व शहर के व्यापारी नेता डॉ आशीष दीक्षित के नेतृत्व में शहर में व्यापारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत किया। शहर के पचराहे के पास तो महिलाओं ने अखिलेश पर फूल बरसा कर उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। कुल मिलाकर इटावा शहर में अखिलेश यादव का यह रोड शो विपक्षी दलों को एक बहुत बड़ा संकेत दे गया है। अखिलेश यादव के इस रोड शो की जानकारी भाजपा व बसपा के नेता पल पल की जानकारी लेते हुए शहर में देखे गए।

पढ़ें :- UGC समानता विनियम 2026: विवाद, विरोध और बहस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com