Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच: अचानक जलने लगी खड़ी बाइक, जलकर हुई राख

बहराइच: अचानक जलने लगी खड़ी बाइक, जलकर हुई राख

By Rajni 

Updated Date

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा कस्बे में शुक्रवार ( 12 मई) दोपहर में एक नेपाली नंबर की बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

रूपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक चौराहा के सामने नेपाली नंबर की एक बाइक खड़ी थी। शुक्रवार को दोपहर एक बजे के आसपास खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई।

आग लगने पर लोगों ने बाइक को सड़क पर फेंक दिया। 10 मिनट में पूरी बाइक जलकर राख हो गई। सड़क पर आग लगने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन रुक गया। मौके पर मौजूद शांति कमेटी के अध्यक्ष कमल मदेशिया ने थाने में सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नेपाली नंबर की बाइक जल गई है। शायद गर्मी के चलते शार्ट सर्किट से आग लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी
Advertisement