मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः बजरंग पुनिया को न पदक लौटाना चाहिए न ही खेलना छोड़ना चाहिए : गृह मंत्री अनिल विज

Rakesh

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बजरंग पुनिया को न अपना पदक लौटाना चाहिए और न ही खेलना छोड़ना चाहिए। कहा कि पदक बजरंग पुनिया का हक है जोकि उन्हें लौटाना नहीं चाहिए और खेल जारी रखते हुए पदक अपने पास रखना चाहिए।

home minister anil vij
शेयर करें

अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बजरंग पुनिया को न अपना पदक लौटाना चाहिए और न ही खेलना छोड़ना चाहिए। कहा कि पदक बजरंग पुनिया का हक है जोकि उन्हें लौटाना नहीं चाहिए और खेल जारी रखते हुए पदक अपने पास रखना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि बजरंग पुनिया का यदि कोई मुद्दा है तो खेल को जारी रखते हुए वह अपनी बात रख सकते हैं। मगर उन्हें न तो पदक लौटाना चाहिए न ही खेलना छोड़ना चाहिए। गौरतलब है कि बजरंग पुनिया ने गत दिनों पदक लौटा दिया। वहीं, कांग्रेस नेताओं के बयान कि वह राम के सच्चे भक्त हैं, पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि “कांग्रेस नेता गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास” की तरह हैं।

उन्होंने राम मंदिर का पहले डटकर विरोध किया और कपिल सिब्बल ने तो कोर्ट में एफिडेविट तक दिया था कि राम काल्पनिक हैं। अब यह रेस लगा रहे हैं कि किसी तरह से वह आगे हो जाएं। सांसद निलंबन मामले में गृह मंत्री विज ने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा का अध्यक्ष होता है, उसे हाउस को चलाना होता है। यदि कुछ लोग हाउस चलाने में व्यवधान डालते हैं तो उन्हें बाहर ही निकाला जाता है और इसमें कोई नई बात नहीं है। जैन संत धर्ममुनि महाराज ने गृह मंत्री विज को आशीर्वाद दिया।

शेयर करें