कुलगाम, 2 जून। Bank Manager Killed : जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आतंकियों ने गुरुवार सुबह बैंक में घुसकर मैनेजर को गोली मारी, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पढ़ें :- लाल किले की सुरक्षा कितनी कड़ी? DCP राज बांठिया ने बताया पूरा सुरक्षा प्लान
कुलगाम जिले के आरेह इलाके में गुरूवार सुबह आतंकियों ने बैंक मैनेजर विजय कुमार को गोली मार दी। हमले में गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राजस्थान का रहने वाला था और कुलगाम में इलाकाही देहाती बैंक शाखा का मैनेजर था।
#Watch: कुलगाम में आतंकी ने बैंक मैनेजर को बैंक के अंदर गोली मारी, घटना का वीडियो वायरल#CCTVFootage #Murder #Hindu #BankManager #VijayKumar #Kulgam pic.twitter.com/7pKudupyGh
— India Voice (@indiavoicenews) June 2, 2022
पढ़ें :- स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली हाई अलर्ट, ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; UP से हरियाणा जाने वालों का बदला रूट
हमले के दौरान मची भगदड़ के बीच आतंकी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।